एंटरटेनमेंट डेस्क: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता काफी समय से चर्चा में है.जहां बीते दिनों खबरें थीं कि कपल का ब्रेकअप हो गया है पूर्व जोड़े ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। हालाँकि सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पोस्ट नहीं किया गया था, लेकिन अर्जुन का वीडियो निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक आश्चर्य के रूप में आया।

Arjun kapoor breakup malaika arora: अर्जुन कपूर का बयान:
एक इवेंट में शामिल हुए अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप कंफर्म करते हुए कहा था कि वह सिंगल हैं. दरअसल, राज ठाकरे की दीवाली पार्टी में अर्जुन कपूर ने भाभी कैसी हैं के पैपराजी के सवाल पर कहा था, “नहीं अब मैं सिंगल हूं. रिलैक्स करो”. आपको बता दे अर्जुन कपूर सिंघम अगेन में विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसमे उनका Character रामायण के “रावण” जैसा है, जिसमे वो शानदार look के साथ नजर आ रहे है, जो 1 नवंबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा का सार्वजनिक पोस्ट:
अर्जुन कपूर के खुद को सिंगल कहने के बाद, मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर द्वारा अपने ब्रेकअप की सार्वजनिक पुष्टि के बाद दिल को छू लेने वाली एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की। जिसमे मलाइका ने इंस्टाग्राम पर ‘दिल और आत्मा’ पर एक कोट शेयर किया। इसमें लिखा था: “एक सेकंड के लिए दिल को छूना जीवन भर के लिए आत्मा को छू सकता है।” Read More: सलमान अकेले सब पर भारी
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि साल 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद 2018 में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था. वहीं इंस्टाग्राम पर एक्टर के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. वहीं कपल को कई मौकों पर साथ देखा गया उनके ब्रेकअप की अफ़वाहें कुछ समय से चल रही थी, हालाँकि सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पोस्ट नहीं किया गया था, लेकिन अर्जुन का वीडियो निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक आश्चर्य के रूप में आया।